गुवाहाटी के होटल में ताबड़तोड़ फायरिंग! 4 लोगों की मौत, कई गंभीर घायल; पुलिस बोली- जल्द दबोचा जाएगा आरोपी

गुवाहाटी। असम के गुवाहाटी में सोमवार रात एक होटल में हुई गोलीबारी से पूरे शहर में सनसनी फैल गई। इस वारदात में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक घायलों की हालत गंभीर है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में जांच तेज कर दी है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।

रात करीब 8:30 बजे चली गोलियां

पुलिस के अनुसार गोलीबारी की घटना सोमवार रात करीब 8:30 बजे हुई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। घटना में दो महिलाओं समेत चार लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सभी चार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कई घायलों की हालत नाजुक

फायरिंग में घायल हुए लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कई घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। हालांकि, घायलों की सटीक संख्या और उनकी पहचान को लेकर विस्तृत आधिकारिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

पुलिस का दावा- जल्द पकड़ा जाएगा आरोपी

गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर पार्थ सारथी महंत ने बताया कि चार शव बरामद किए गए हैं और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही वारदात में शामिल आरोपी को गिरफ्तार करेगी। फिलहाल गोलीबारी के पीछे की वजह और आरोपी की पहचान की जांच की जा रही है।

गुवाहाटी में ऐसी वारदात से मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, गुवाहाटी में हाल के वर्षों में इस तरह की गोलीबारी की घटना बेहद असामान्य रही है। वारदात के बाद होटल और आसपास के इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस अब घटना के हर पहलू की जांच कर रही है।

TWM News | असम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *