छात्रों की आवाज दबाने के पक्ष में नहीं: CJP प्रदर्शन पर चिराग पासवान का बड़ा बयान
नई दिल्ली, Pic credit – (IANS):
केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने CJP (कॉकroach जनता पार्टी) के नेतृत्व में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने साफ कहा कि वे छात्रों की आवाज दबाने के पक्ष में नहीं हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान किया जाना चाहिए।
चिराग पासवान ने कहा कि NEET-UG पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर छात्रों में आक्रोश और चिंता स्वाभाविक है, जिसके कारण वे सड़कों पर उतरने को मजबूर हुए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि लोकतंत्र में छात्रों और युवाओं की आवाज को दबाना उचित नहीं है।
उन्होंने आगे कहा कि संवाद ही किसी भी समस्या का सबसे बेहतर समाधान है। सरकार को छात्रों के साथ बातचीत कर उनकी समस्याओं का हल निकालना चाहिए। हाल ही में CJP प्रतिनिधिमंडल की केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार संवाद के लिए हमेशा तैयार रही है।
पासवान ने यह भी कहा कि यदि प्रदर्शन के दौरान कानून-व्यवस्था प्रभावित होती है तो प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ती है, लेकिन वे व्यक्तिगत रूप से कठोर कदमों के पक्ष में नहीं हैं। उन्होंने दोहराया कि देश का भविष्य युवा हैं और उनकी भावनाओं का सम्मान करना सरकार की जिम्मेदारी है।
इस बीच, NEET विवाद और शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों को लेकर देशभर में छात्र आंदोलनों ने जोर पकड़ लिया है और CJP के नेतृत्व में यह मुद्दा राष्ट्रीय बहस का केंद्र बन गया है।