टी20 टीम इंडिया में बड़ा बदलाव! सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर बन सकते हैं नए कप्तान
फॉर्म में गिरावट के बाद चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे से पहले नई कप्तानी की तैयारी
भारतीय क्रिकेट टीम में टी20 प्रारूप को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, Shreyas Iyer को Suryakumar Yadav की जगह टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान बनाया जा सकता है। इस फैसले पर चयन समिति और टीम मैनेजमेंट के बीच सहमति बन चुकी है और जल्द ही इसकी आधिकारिक घोषणा संभव है।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्य चयनकर्ता Ajit Agarkar, कोच Gautam Gambhir और अन्य अधिकारियों ने श्रेयस अय्यर को कप्तानी सौंपने पर सहमति जताई है। वहीं, युवा बल्लेबाज Tilak Varma को उपकप्तान बनाया जा सकता है।
हालांकि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में भारत को टी20 विश्व कप 2026 जिताया था, लेकिन उनके व्यक्तिगत प्रदर्शन में गिरावट देखी गई है। उन्होंने टूर्नामेंट में 9 मैचों में 242 रन बनाए, जबकि आईपीएल 2026 में भी उनका प्रदर्शन औसत रहा।
दूसरी ओर, श्रेयस अय्यर ने आईपीएल 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 498 रन बनाए और अपनी कप्तानी क्षमता का भी परिचय दिया। इसी प्रदर्शन के आधार पर उन्हें टीम की कमान सौंपने की तैयारी की जा रही है।
भारत की अगली टी20 सीरीज आयरलैंड के खिलाफ 26 जून से शुरू होगी, जिसके बाद टीम इंग्लैंड दौरे पर जाएगी। माना जा रहा है कि इसी दौरे से नए कप्तान के रूप में श्रेयस अय्यर की शुरुआत हो सकती है।
अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न BAJMC