‘तिरंगा राजनीतिक टकराव का प्रतीक नहीं’, CJP के प्रदर्शन पर नितिन नवीन का कांग्रेस-विपक्ष पर हमला

पटना। दिल्ली में तिरंगा लेकर हुए प्रदर्शन को लेकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष राष्ट्रीय ध्वज की आड़ में दिल्ली में अशांति पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

नितिन नवीन ने कहा कि तिरंगा देश के सम्मान, गौरव और प्रतिष्ठा का प्रतीक है और इसे राजनीतिक टकराव या अव्यवस्था से जोड़ना उचित नहीं है। उन्होंने विपक्ष के नेताओं पर संवैधानिक संस्थाओं के प्रति सम्मान को लेकर भी सवाल उठाए।

राहुल गांधी पर भी साधा निशाना

भाजपा अध्यक्ष ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कहा कि विपक्ष को देश के विकास और आम लोगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता ऐसे मुद्दों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जिनसे राजनीतिक तनाव बढ़ रहा है।

‘हर घर तिरंगा’ अभियान का किया जिक्र

नितिन नवीन ने भाजपा कार्यकर्ताओं के पुराने तिरंगा अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता देश के सम्मान के लिए पहले भी आगे आते रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी उल्लेख किया।

यह बयान ऐसे समय आया है जब दिल्ली के कनॉट प्लेस में CJP और अन्य विपक्षी एवं छात्र संगठनों की ओर से चुनाव आयोग और SIR को लेकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिए जाने की भी खबर है।

TWM News | पटना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *