पश्चिम चंपारण में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे सीएम सम्राट, राहत कार्यों का लेंगे जायजा

पश्चिम चंपारण। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बुधवार को पश्चिम चंपारण जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे बाढ़ की स्थिति का एरियल सर्वे करने के साथ-साथ प्रभावित क्षेत्रों में चल रहे राहत और बचाव कार्यों की जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे।

मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से बैरिया प्रखंड के बथना पहुंचेंगे। यहां पीएम श्री राजकीय कृत +2 उच्च विद्यालय परिसर में बनाए गए हेलीपैड पर उनका हेलीकॉप्टर उतरेगा। इसके बाद वे सड़क मार्ग से मछरगांवा होते हुए बनकटवा जाएंगे। यहां से एसडीआरएफ की नाव के जरिए शिवराजपुर और आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण करेंगे।

दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जलभराव, बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों की जानकारी लेंगे। इसके बाद बथना स्थित बाढ़ आश्रय केंद्र का निरीक्षण कर प्रभावित लोगों से मुलाकात करेंगे। मुख्यमंत्री बाढ़ पीड़ितों के बीच सहायता सामग्री का वितरण भी करेंगे।

प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर से पटना लौटेंगे और दोपहर बाद मंत्रिपरिषद की बैठक में शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *