फीफा वर्ल्ड कप 2026: ईरान के लिए करो या मरो का मुकाबला, दूसरे हाफ का खेल जारी
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप-जी में मिस्र (Egypt) और ईरान (Iran) के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला जारी है। मैच का दूसरा हाफ शुरू हो चुका है और दोनों टीमें नॉकआउट में जगह बनाने के लिए पूरा दम लगा रही हैं। मौजूदा स्थिति में ईरान के लिए यह मुकाबला लगभग ‘करो या मरो’ जैसा है, क्योंकि अगले दौर में पहुंचने की उसकी उम्मीदें इस मैच के परिणाम पर टिकी हैं।
वहीं, मिस्र की टीम पहले से बेहतर स्थिति में है और उसके नॉकआउट चरण में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत मानी जा रही है। पहले हाफ में दोनों टीमों ने एक-एक गोल किया और मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा। अब सभी की निगाहें दूसरे हाफ पर हैं, जहां एक गोल दोनों टीमों की किस्मत बदल सकता है
Report by Anirudh Narayan
Intern TWMNEWS