फीफा वर्ल्ड कप 2026: मेसी ने रचा नया इतिहास, अर्जेंटीना ने जॉर्डन को 3-1 से हराकर ग्रुप विजेता के रूप में बनाई नॉकआउट में जगह

फीफा विश्व कप 2026 में अर्जेंटीना के कप्तान Lionel Messi ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली। जॉर्डन के खिलाफ ग्रुप-जे के मुकाबले में अर्जेंटीना ने 3-1 से शानदार जीत दर्ज की और तीनों मैच जीतकर ग्रुप में शीर्ष स्थान के साथ नॉकआउट चरण में प्रवेश किया। इस मुकाबले में मेसी ने दूसरे हाफ में बतौर सब्स्टीट्यूट मैदान पर उतरकर फ्री-किक से गोल दागा और विश्व कप इतिहास में लगातार सात मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए।
अर्जेंटीना की ओर से पहला गोल जियोवानी लो सेल्सो ने किया, जबकि दूसरा गोल लाउतारो मार्टिनेज ने पेनल्टी पर दागा। इसके बाद 80वें मिनट में मेसी ने शानदार फ्री-किक को गोल में बदलकर टीम की बढ़त 3-1 कर दी। जॉर्डन की ओर से एकमात्र गोल मूसा अल-तामारी ने किया।
इस गोल के साथ मेसी के विश्व कप में कुल गोलों की संख्या 19 हो गई, जो टूर्नामेंट के इतिहास में उनका रिकॉर्ड और मजबूत करती है। लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने का उनका कारनामा इससे पहले किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था।

उन्होंने इस मामले में फ्रांस के जस्ट फॉन्टेन और ब्राज़ील के जायरजिन्हो के लगातार छह मैचों में गोल करने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

ग्रुप चरण में तीनों मुकाबले जीतने वाली अर्जेंटीना अब राउंड ऑफ 32 में केप वर्डे से भिड़ेगी, जबकि विश्व कप के अपने पहले अभियान में हिस्सा लेने वाला जॉर्डन ग्रुप चरण से ही बाहर हो गया।

Anirudh Narayan
TWMNEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *