विक्रमशिला सेतु के नीचे गिरी फॉल्स दीवार, जांच में पुल सुरक्षित
भागलपुर, संवाददाता (TWM News):
बिहार के भागलपुर स्थित विक्रमशिला सेतु के नीचे फॉल्स दीवार के नदी में गिरने की घटना के बाद पुल निर्माण निगम की टीम हरकत में आ गई। घटना के तुरंत बाद अभियंताओं की टीम ने मौके पर पहुंचकर सेतु का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के बाद वरीय परियोजना अभियंता ज्ञान चंद्र दास ने स्पष्ट किया कि सेतु के मुख्य स्ट्रक्चर में किसी प्रकार की कोई खराबी नहीं पाई गई है। उन्होंने कहा कि यह फॉल्स दीवार अस्थायी रूप से निर्माण कार्य के दौरान पानी के दबाव को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई थी।
अभियंता ने आगे बताया कि अब इस फॉल्स दीवार को नियमानुसार हटा दिया जाएगा और इससे पुल की संरचना या यातायात पर कोई असर नहीं पड़ेगा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों में थोड़ी चिंता जरूर देखी गई, लेकिन अधिकारियों के आश्वासन के बाद स्थिति सामान्य हो गई है।