होली के बाद निशांत कुमार करेंगे राजनीति में प्रवेश, जदयू की बड़ी तैयारियाँ

पटना, 03 मार्च 2026 — बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार जल्द ही सक्रिय राजनीति मे कदम रखने वाले हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के राज्य मंत्री श्रवण कुमार ने मंगलवार को कहा कि निशांत का राजनीतिक प्रवेश फाइनल हो चुका है और इसके लिए होली के बाद औपचारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि निशांत को पार्टी में बड़ी ज़िम्मेदारी दी जाएगी।

श्रवण कुमार ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लंबे समय से निशांत के राजनीति में शामिल होने की मांग की है और अब यह निर्णय उनके अनुरूप लिया गया है। जब उनसे पूछा गया कि क्या निशांत को राज्यसभा भेजा जा सकता है, तो उन्होंने कहा कि “कुछ भी हो सकता है” और इस पर जल्द खुलासा होगा।

बिहार के राजनीतिक गलियारों में चल रही चर्चाओं के अनुसार, जदयू नेतृत्व निशांत को महत्वपूर्ण पद या चुनौतीपूर्ण जिम्मेदारी देने पर विचार कर रहा है जिससे पार्टी की रणनीति और नेतृत्व ढांचे को मजबूत किया जा सके।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *