रंगों और खुशियों के बीच तेजस्वी यादव ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएँ

पटना। होली के पावन अवसर पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता Tejashwi Yadav ने देश और बिहार की जनता को रंगों भरी शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा करते हुए सभी को प्रेम, प्रकाश, जीवन, हँसी और उल्लास से भरी होली मनाने का संदेश दिया।

अपने साझा किए गए वीडियो में तेजस्वी यादव अपनी पुत्री के साथ होली के रंगों का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सौहार्द और एकजुटता का प्रतीक है।

तेजस्वी यादव ने अपने संदेश में लिखा, “आप सभी को रंगों, प्रेम, जीवन, उजाले, हँसी और खुशियों से भरी होली की हार्दिक शुभकामनाएँ।”

वीडियो में पारिवारिक माहौल के बीच होली की उमंग साफ झलक रही है, जिसे लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर खूब सराहा जा रहा है।

फोटो क्रेडिट: एक्स प्लेटफॉर्म पर श्री तेजस्वी यादव के आधिकारिक अकाउंट से।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *