19 दिसंबर को होगा ‘मनुहार–2’ का भव्य आयोजन, निशान यात्रा सुबह 8 बजे से शुरू; भक्ति रंग में रंगेगा खगड़िया
खगड़िया। चाकर श्याम परिवार ने बहुप्रतीक्षित धार्मिक आयोजन मनुहार–2 की तिथि की घोषणा कर दी है। आगामी 19 दिसंबर 2025 को होने जा रहे इस भव्य कार्यक्रम की तैयारियाँ पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ जारी हैं। आयोजन की शुरुआत सुबह 8 बजे मिल रोड स्थित बालाजी फार्मा परिसर से होने वाली निशान यात्रा के साथ होगी।
आयोजन से जुड़े प्रमुख सदस्यों अंकुश टेकेड़ीवाल और राहुल ने बताया कि इस बार का कार्यक्रम खगड़िया में श्रद्धा और समर्पण का अनोखा संगम बनने जा रहा है। उन्होंने जानकारी दी कि कई प्रसिद्ध भजन गायक इस मौके पर अपनी प्रस्तुतियाँ देंगे, जिनमें कोलकाता के जाने-माने लव अग्रवाल, रवि शर्मा निहाल ठकरान और राजेश म्यूज़िकल ग्रुप— समेत अन्य लोकप्रिय कलाकार शामिल हैं।
दोनों ने कहा, “भक्ति ही श्यामा शक्ति का आधार है। बिना भक्ति के कोई साधना पूर्ण नहीं होती। श्याम बाबा ही वह दिव्य ऊर्जा हैं, जिनसे हर भक्त को शक्ति और प्रेरणा मिलती है।”
आयोजन को सफल बनाने में चाकर श्याम परिवार के कई सदस्यों की अहम भूमिका रही है। दिन-रात लगकर व्यवस्था संभाल रहे सदस्यों में शामिल हैं—
- अभिषेक टेकेड़ीवाल
- पीयूष खंडेलिया
- विशाल गोयल
- विशाल गोयनका
- आकाश अग्रवाल
- आशीष मोतानी
- सौरव बजाज
- रौशन तुलस्यान
- विवेक खेतान
- कौशिक तुलस्यान
- सैयम अग्रवाल
- अंकित टेकेड़ीवाल
- राहुल सुल्तानिया
- मिथु
- राहुल भालोटिया
- वैभव जैन
- अंकुश टेकेड़ीवाल
भक्तों का कहना है कि इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल और गहरी श्रद्धा का संचार होगा। चाकर श्याम परिवार ने सभी श्रद्धालुओं से इस दिव्य यात्रा एवं कार्यक्रम में सम्मिलित होकर श्याम कृपा प्राप्त करने का आग्रह किया है।
By – Kakoli