37 वर्षों की सेवा के बाद सचिव अनिल यादव को दी गई भावपूर्ण विदाई

जमालपुर, 

जमालपुर कारखाना के शाखा सचिव अनिल प्रसाद यादव के सेवानिवृत्त होने पर शनिवार को एक भावपूर्ण विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कारखाने के अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों के सदस्यों ने शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपक सिन्हा ने की, जबकि संचालन गोपाल जी ने किया। इस अवसर पर साथी अनिल प्रसाद यादव ने कहा कि भले ही वे सेवा से निवृत्त हो रहे हैं, लेकिन संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों को एकजुट रहने और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर प्रयास करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में अफरोज आलम जी को भी सेवानिवृत्ति पर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि वीरेंद्र यादव ने अनिल यादव के कार्यकाल को सराहते हुए कहा कि उनका योगदान संगठन के लिए हमेशा प्रेरणादायक रहेगा।

इस मौके पर परमानंद प्रसाद, धर्मेंद्र यादव, चंदन कुमार, मधु कुमारी, प्रियंका कुमारी, देव शंकर सिंह, कृष्ण कुमार, रंजीत कुमार, अभिमन्यु पासवान सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। विभिन्न संगठनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *