लाभगांव में युथ फाउंडेशन पुस्तकालय का शुभारंभ, शिक्षा व समाज सेवा की दिशा में नई पहल
खगड़िया (लाभगांव)। युथ फाउंडेशन (रजि.) खगड़िया की ओर से रविवार को लाभगांव में पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय युवा और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस पुस्तकालय को गांव और आसपास के विद्यार्थियों के लिए अध्ययन, ज्ञानवृद्धि और सकारात्मक सोच का केंद्र माना जा रहा है।
पुस्तकालय का उद्घाटन भाजपा बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष एवं युथ फाउंडेशन के संरक्षक श्री संजय खंडेलिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत युवा हैं। जब शिक्षा और संस्कार साथ हों, तभी समाज और देश प्रगति की राह पर बढ़ते हैं। यह पुस्तकालय आने वाली पीढ़ियों को ज्ञान, प्रेरणा और नई दिशा देने का कार्य करेगा।”
युवाओं ने लिया संकल्प
कार्यक्रम में मौजूद युवाओं ने यह संकल्प दोहराया कि वे समाजहित और शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। सभी ने माना कि यह पुस्तकालय युवाओं के सपनों को साकार करने और उन्हें रचनात्मक दिशा देने का माध्यम बनेगा।

गरिमामयी उपस्थिति से बढ़ा महत्व
कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष श्री मृत्युंजय झा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री अश्विनी चौधरी, भदास मंडल अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल, भाजपा नेत्री श्रीमती वंदना सिंह पटेल, युथ फाउंडेशन के सचिव श्री पुरुषोत्तम साहनी, कोषाध्यक्ष श्री हर्ष केडिया, श्री राहुल भगत, श्री सनी और श्री रणधीर सहित कई कार्यकर्ता एवं स्थानीय युवा शामिल हुए।
शिक्षा और समाज सेवा के लिए संकल्पित
युथ फाउंडेशन ने इस अवसर पर घोषणा की कि आने वाले दिनों में भी शिक्षा, समाज सेवा और जनकल्याण के क्षेत्र में इसी तरह के सार्थक प्रयास लगातार किए जाएंगे।