महागठबंधन में सीट बंटवारे का फार्मूला लगभग तय, आज हो सकती है आधिकारिक घोषणा

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महागठबंधन के दलों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर लंबी बातचीत के बाद अब फार्मूला लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आज शाम तक सीट बंटवारे की औपचारिक घोषणा की जा सकती है। इस दौरान नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ महागठबंधन में शामिल सभी दलों के शीर्ष नेता मंच साझा करेंगे।

सूत्रों के मुताबिक संभावित सीट बंटवारे का खाका इस प्रकार तैयार हुआ है—
राजद (RJD) को मिल सकती हैं 130 से 132 सीटें,
विकासशील इंसान पार्टी (VIP) को 18 सीटें,
कांग्रेस को 54 सीटें,
भाकपा (माले) को 22 सीटें,
सीपीआई को 4 सीटें,
सीपीएम को 6 सीटें,
झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) को 2 सीटें,
राष्ट्रवादी लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) को 3 सीटें,
और इंडियन इंटेलिजेंस पार्टी (IIP) को 2 सीटें मिलने की संभावना है।

सूत्रों के अनुसार, सभी दलों के बीच सहमति लगभग बन चुकी है और केवल कुछ सीटों पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है।
(यह सूचना सूत्रों के हवाले से है।)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *