एलजेपी (रामविलास) ने 29 सीटों पर फहराया चुनावी परचम, उम्मीदवारों की घोषणा जल्द

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सीटों की पहली सूची तय कर दी है। चिराग पासवान के नेतृत्व वाली पार्टी को एनडीए गठबंधन में 29 सीटें मिली हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार इन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा जल्द की जाएगी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, एलजेपी (आरवी) जिन 29 विधानसभा सीटों पर मैदान में उतरेगी, उनमें बखरी, साहिबपुर कमाल, तारापुर, रोसड़ा, राजा पाकड़, लालगंज, हायाघाट, गायघाट, एकमा, मढ़ौरा, अगिआंव, ओबरा, अरवल, बोधगया, हिसुआ, फतुआ, दानापुर, ब्रह्रपुर, राजगीर, कदवा, सोनबरसा, बलीरामपुर, सिकंदरा, गोविंदगंज, सिमरी बख्तियारपुर, मखदूम, कसबा, सुगौली और मोरवा सीट शामिल हैं।

एनडीए गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर हाल के दिनों में चल रही चर्चाओं के बीच यह फैसला एलजेपी (रामविलास) के लिए बड़ा राजनीतिक संदेश माना जा रहा है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि चिराग पासवान की रणनीति इस बार युवाओं और नए चेहरों को प्राथमिकता देने की है।

पार्टी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि “चिराग पासवान के नेतृत्व में एलजेपी (रामविलास) बिहार में निर्णायक भूमिका निभाने के लिए तैयार है। हमारा लक्ष्य प्रदेश में विकास और सम्मान की राजनीति को आगे बढ़ाना है।”

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार, एलजेपी (रामविलास) की यह सीट सूची न केवल एनडीए के समीकरणों को मजबूत करती है बल्कि पार्टी की स्वतंत्र पहचान को भी और सुदृढ़ करती है।

(TWM News रिपोर्ट)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *