प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति मुर्मू ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जन्म जयंती पर दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 25 दिसंबर 2025:
पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सहित अनेक गणमान्य लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू ‘सदैव अटल’ स्मारक, नई दिल्ली पहुंचे जहाँ उन्होंने पुष्पांजलि अर्पित कर वाजपेयी जी के योगदान को याद किया। इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति भी रही।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी जी का व्यक्तित्व, उनके कार्य और नेतृत्व हमेशा देश के सर्वांगीण विकास का मार्गदर्शन करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि वाजपेयी जी ना केवल एक प्रखर वक्ता थे बल्कि एक सशक्त कवि और दूरदर्शी नेता भी थे।

देश भर में आज वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें कई राजनैतिक और सामाजिक संगठनों ने भी उन्हें श्रद्धांजलि दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *