नितिन नबीन 20 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के लिए तैयार
पटना/नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में बड़े संगठनात्मक बदलाव के तहत पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नबीन 20 जनवरी 2026 को औपचारिक रूप से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के लिए तैयार हैं। भाजपा के शीर्ष निर्णय के अनुसार उनका नामांकन 19 जनवरी को दाखिल किया जाएगा, तथा 20 जनवरी को उनके चुनाव की घोषणा होने की संभावना है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं मोदी नेतृत्व ने पार्टी की सर्वोच्च संगठनात्मक जिम्मेदारी के लिए नितिन नबीन को सामने रखा है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह उनके प्रस्तावक के रूप में उपस्थित होने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे उनके चुनाव को पार्टी के भीतर व्यापक समर्थन प्राप्त है।
विश्लेषकों के मुताबिक यह बदलाव पार्टी के नेतृत्व में युवा ऊर्जा और नई दिशा देने की रणनीति का हिस्सा है। नितिन नबीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में चुने गए तो वे इस पद पर एक महत्वपूर्ण नेतृत्व भूमिका निभाएंगे और 2029 तक पार्टी के संगठनात्मक फैसलों का मार्गदर्शन करेंगे।