नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार का राजनीति में प्रवेश, रविवार को जदयू की सदस्यता लेंगे

पटना: बिहार की राजनीति में एक बड़ा बदलाव सामने आया है। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार रविवार को औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण करेंगे। पार्टी नेताओं ने इसकी पुष्टि की है।

जानकारी के अनुसार, जदयू नेताओं की बैठक में कई वरिष्ठ नेताओं ने निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति में लाने का प्रस्ताव रखा, जिसे पार्टी ने सहर्ष स्वीकार कर लिया। इसके बाद तय किया गया कि निशांत कुमार जल्द ही पार्टी की सदस्यता लेकर राज्य की राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

बताया जा रहा है कि सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत कुमार बिहार के विभिन्न जिलों का दौरा कर पार्टी संगठन को मजबूत करने की दिशा में काम करेंगे। हालांकि पार्टी ने अभी तक उनके संभावित पद या जिम्मेदारी को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

निशांत कुमार अब तक सार्वजनिक जीवन से काफी दूर रहे हैं और उन्होंने पहले राजनीति में रुचि नहीं दिखाई थी। लेकिन वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले के बाद उनकी सक्रियता को जदयू के लिए एक नए नेतृत्व की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है।

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि निशांत कुमार की एंट्री से जदयू के भीतर नेतृत्व परिवर्तन की प्रक्रिया तेज हो सकती है और पार्टी भविष्य की रणनीति को नए तरीके से आगे बढ़ा सकती है।

फोटो क्रेडिट: ANI News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *