बिहार को मिला 24वां मुख्यमंत्री: सम्राट चौधरी ने ली शपथ, पहली बार BJP के हाथों में सत्ता की कमान

पटना, संवाददाता:
बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव सामने आया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सम्राट चौधरी ने बुधवार को पटना के लोकभवन में राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण कर ली।

राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ विजय चौधरी और विजेंद्र यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली।

सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए युग की शुरुआत मानी जा रही है। यह पहली बार है जब भाजपा का कोई नेता राज्य के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुआ है।

गौरतलब है कि सम्राट चौधरी इससे पहले बिहार के उपमुख्यमंत्री रह चुके हैं। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद भाजपा विधायक दल ने उन्हें अपना नेता चुना, जिसके बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *