‘सद्भाव यात्रा’ में उमड़ा जनसैलाब, निशांत कुमार बोले—सामाजिक एकता से बनेगा विकसित बिहार

पटना/पूर्वी चंपारण/मुजफ्फरपुर/वैशाली, (समाचार ब्यूरो):
बिहार में सामाजिक एकता और सद्भाव को मजबूत करने के उद्देश्य से निकाली जा रही ‘सद्भाव यात्रा’ को व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। इस यात्रा के क्रम में निशांत कुमार ने पूर्वी चंपारण के चकिया और पिपरा कोठी में स्थानीय कार्यकर्ताओं व परिवारजनों से आत्मीय मुलाकात की, जहाँ लोगों के अपार स्नेह और आशीर्वाद से वे अभिभूत नजर आए।

निशांत कुमार ने कहा कि सामाजिक सद्भाव को सशक्त बनाने की दिशा में लोगों की बढ़ती सहभागिता निश्चित रूप से एक नया इतिहास रचेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि आदरणीय नीतीश कुमार के मार्गदर्शन में विकसित बिहार का संकल्प जल्द ही साकार होगा।

इसके बाद ‘सद्भाव यात्रा’ मुजफ्फरपुर के सकरी-सरैया पहुँची, जहाँ लोगों का उत्साह चरम पर देखने को मिला। बड़ी संख्या में लोगों ने यात्रा में शामिल होकर बिहार के नवनिर्माण और सामाजिक एकता के संदेश को मजबूती दी।

वैशाली में भी इस यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। जेल गेट के समीप पार्टी कार्यकर्ताओं और महिलाओं ने पारंपरिक तरीके से निशांत कुमार का अभिनंदन किया और यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

निशांत कुमार ने जनसमर्थन के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग और समुदाय को जोड़ने का एक सशक्त माध्यम बन रही है।

उन्होंने कहा कि बिहार के नवनिर्माण के लिए सभी वर्गों की भागीदारी जरूरी है और ‘सद्भाव यात्रा’ इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *