बंगाल में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी

कोलकाता, 6 मई: पश्चिम बंगाल से एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आई है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान चंद्रनाथ रथ के रूप में हुई है, जो सुवेंदु अधिकारी के कार्यकारी सहायक के रूप में कार्यरत थे। यह घटना उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम क्षेत्र के दोहरिया इलाके में हुई, जहां हमलावरों ने उन्हें बीच सड़क पर निशाना बनाया।

बताया जा रहा है कि हमले में गंभीर रूप से घायल होने के बाद चंद्रनाथ रथ को तत्काल एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *