भारत ‘ए’ का दमदार प्रदर्शन, अफगानिस्तान ‘ए’ को 101 रनों से हराकर फाइनल में बनाई जगह
अनिरुद्ध नारायण, इंटर्न
दांबुला – श्रीलंका में खेले जा रहे ट्राई-नेशन ‘ए’ सीरीज में भारत ‘ए’ ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए अफगानिस्तान ‘ए’ को 101 रनों से करारी शिकस्त दी और फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली।
मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ‘ए’ ने मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से प्रियांश आर्य, तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारियां खेलीं, जिससे टीम बड़े स्कोर तक पहुंच सकी।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ‘ए’ की टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं पाई। गेंदबाजी में निशांत सिंधु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 विकेट झटके और विपक्षी बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।
मैच के दौरान युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने भी शानदार फील्डिंग का प्रदर्शन करते हुए एक बेहतरीन कैच पकड़ा, जो मुकाबले का आकर्षण बना।
इस जीत के साथ भारत ‘ए’ ने न केवल पिछली हार का बदला लिया, बल्कि पूरे टूर्नामेंट में अपनी दावेदारी भी मजबूत कर दी है। टीम का संतुलित प्रदर्शन—मजबूत बल्लेबाजी और धारदार गेंदबाजी—उन्हें खिताब का प्रबल दावेदार बना रहा है।