मुंगेर

मुंगेर जिले में खेलो इंडिया सब जूनियर एवं जूनियर महिला खो-खो प्रतियोगिता-2024-25 के लिए खिलाड़ियों का चयन ट्रायल 19 सितंबर 2024 को इंडोर स्टेडियम में शाम 4 बजे से आयोजित किया जाएगा। इस ट्रायल का आयोजन मुंगेर जिला खो-खो संघ के सचिव और जनकल्याण शिव शक्ति हरिमोहन फाउंडेशन के संस्थापक हरिमोहन सिंह के नेतृत्व में किया जा रहा है।

मुंगेर जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों की सब जूनियर एवं जूनियर वर्ग की बालिका खिलाड़ी इस ट्रायल में भाग ले सकती हैं। सभी खिलाड़ियों को अपने आधार कार्ड की एक प्रति और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाने की हिदायत दी गई है।

इस ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को बक्सर में होने वाले बिहार राज्य की सब जूनियर और जूनियर महिला टीम के लिए चयन प्रक्रिया में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। यह टीम पश्चिम बंगाल में आयोजित होने वाली अस्मिता खेलो इंडिया सब जूनियर एवं जूनियर नेशनल खो-खो प्रतियोगिता-2024-25 में भाग लेगी।

अधिक जानकारी के लिए इच्छुक खिलाड़ी मुंगेर जिला खो-खो संघ के पदाधिकारियों से 📞 9123142461 पर संपर्क कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *