PMCH के पूर्व प्राचार्य पर होगी कार्रवाई, स्वास्थ्य मंत्री बोले- मेरा भी फोन नहीं उठाया

पटना: बिहार के स्वास्थ्य “निशांत” ने संकेत दिया है कि पटना मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) के पूर्व प्राचार्य के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि 23 जून को जब वह पीएमसीएच के निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, तब संबंधित प्राचार्य मौके पर मौजूद नहीं थे।
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि निरीक्षण की सूचना पहले से दे दी गई थी और प्राचार्य को यह जानकारी भी थी कि वह अस्पताल पहुंचने वाले हैं। इसके बावजूद वे न तो निरीक्षण के दौरान उपस्थित हुए और न ही अपनी अनुपस्थिति की कोई जानकारी दी।

मंत्री ने यह भी कहा कि उन्होंने स्वयं कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उनका फोन भी नहीं उठाया गया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए संबंधित अधिकारी के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में जवाबदेही सुनिश्चित करने और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए लापरवाही किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई विभागीय जांच के आधार पर की जाएगी।

Report by Anirudh Narayan
Intern TWMNEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *