26 दिन बाद टूटा सोनम वांगचुक का अनशन, लेकिन आंदोलन जारी—CJP ने प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई

नई दिल्ली/गुरुग्राम, :
प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने अपना 26 दिनों से जारी अनशन समाप्त कर दिया है, लेकिन इसके साथ ही देशभर में चल रहा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। ‘कॉकroach जनता पार्टी’ (CJP) ने साफ कर दिया है कि उनकी मुख्य मांग—केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा—अब भी कायम है।

वांगचुक ने गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में केंद्रीय मंत्रियों जे.पी. नड्डा और जितेंद्र सिंह की मौजूदगी में अपना अनशन तोड़ा। यह निर्णय सरकार की ओर से मिले आश्वासन और संभावित हिंसा की आशंका को देखते हुए लिया गया।

बताया जा रहा है कि सरकार ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई न करने और परीक्षा प्रणाली में सुधार पर चर्चा का भरोसा दिया है।

हालांकि, CJP के संयोजक अभिजीत दिपके ने स्पष्ट कहा कि आंदोलन अभी समाप्त नहीं हुआ है और जंतर-मंतर सहित देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे। उनका कहना है कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते, तब तक यह संघर्ष चलता रहेगा।

गौरतलब है कि यह पूरा आंदोलन नीट पेपर लीक मामले को लेकर शुरू हुआ था, जिसने देशभर के छात्रों में आक्रोश पैदा कर दिया। वांगचुक ने इस आंदोलन को समर्थन देने के लिए 28 जून से अनशन शुरू किया था।

Pic Credit: ANI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *