दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, 4.9 की तीव्रता; उत्तराखंड के चमोली में रहा केंद्र
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। झटकों के बाद दिल्ली, नोएडा और आसपास के इलाकों में लोगों में अफरा-तफरी मच गई और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता 4.9 रही और इसका केंद्र उत्तराखंड के चमोली क्षेत्र में बताया गया है।
भूकंप के झटके दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में महसूस किए गए। नोएडा समेत आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों ने कंपन महसूस होने की जानकारी दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार, भूकंप से किसी तरह के जान-माल के नुकसान की तत्काल सूचना नहीं है।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) देश में भूकंपीय गतिविधियों पर लगातार नजर रख रहा है। अधिकारियों की ओर से स्थिति की निगरानी की जा रही है।