सीएम सम्राट ने बिहार के मोटरसाइकिल दल को दिखाई हरी झंडी, पटना से गुजरात तक जाएगी रैली

पटना। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड-2026 के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय मोटरसाइकिल रैली में शामिल होने के लिए बिहार का मोटरसाइकिल दल बुधवार को पटना से रवाना हुआ। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद कक्ष के समीप बने मंच से दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

यह रैली पटना से शुरू होकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश होते हुए गुजरात पहुंचेगी, जहां इसका समापन होगा। रैली का उद्देश्य राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी सद्भाव और देशभक्ति की भावना को मजबूत करना है।

मुख्यमंत्री ने बिहार के दल की भागीदारी को राज्य के लिए गौरव का अवसर बताते हुए कहा कि इस पहल के जरिए युवाओं और आम नागरिकों के बीच राष्ट्र के प्रति समर्पण और एकता का संदेश पहुंचाया जाएगा।

कई वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

रैली को रवाना करने के दौरान उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, गृह विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, पुलिस महानिदेशक प्रीता वर्मा और मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *