आपदा की घड़ी में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए मैदान में उतरे राजद नेता राजू यादव, बारिश और धूप में भी नहीं थमा राहत अभियान।

मुंगेर

मुंगेर जिले के विभिन्न प्रखंडों में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए राजद नेता राजेश रमन उर्फ राजू यादव की अगुवाई में राहत कार्य लगातार जारी है। जमालपुर प्रखंड के रामपुर कला, इटहरी पंचायत के विजयनगर, पेरू मंडल टोला और कल्याण टोला जैसे बाढ़ प्रभावित इलाकों में पका हुआ भोजन वितरित किया गया। इस दौरान राजू यादव ने कहा कि प्रशासन की नाकामी बाढ़ पीड़ितों को और भी मुसीबत में डाल रही है, जबकि नेता और जनप्रतिनिधि समीक्षा बैठकों तक सीमित हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि मुंगेर में कुछ जगहों पर शुरू किए गए सामुदायिक किचन को भी प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया, जिससे बाढ़ पीड़ितों की समस्याएँ और बढ़ गई हैं। यादव ने आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन आम लोगों की पीड़ा को नजरअंदाज कर रहे हैं और जो लोग पीड़ितों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं, उन्हें बेवजह आलोचना का शिकार बनाया जा रहा है।

राजू यादव के नेतृत्व में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बारहवें दिन भी राहत कार्य जारी रहा। राजद कार्यकर्ताओं ने धूप और बारिश की परवाह किए बिना बाढ़ पीड़ितों तक भोजन पहुँचाने का कार्य किया। इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष त्रिलोकी नारायण शर्मा, नगरध्यक्ष बमबम यादव, राजाराम गुप्ता, राकेश चौधरी, लालू कुमार यादव, छात्र नेता सुमित, विक्रम, प्रशांत, विमल, अमित सहित कई अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

पीड़ितों ने राजद नेताओं और कार्यकर्ताओं के इस प्रयास की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *