पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व और उनकी सफल कार्यशैली से प्रभावित होकर राज्यभर से लोग जनता दल (यू) की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। रविवार को पटना स्थित प्रदेश कार्यलय में एक बार फिर बड़ी संख्या में अनुसूचित समाज के लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ‘गांधी’, विधान पार्षद भीष्म सहनी और प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी चंदन कुमार सिंह की उपस्थिति में विभिन्न जिलों से आए लोगों को पार्टी में शामिल किया गया। इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव राम कुमार राम भी मौजूद रहे।

विधान पार्षद संजय कुमार सिंह ने कहा कि जनता दल (यू) की नीतियों से प्रदेश के सभी वर्गों में विश्वास बढ़ा है। पार्टी राज्य के विकास और सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्ध है।

पार्टी सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल (यू) में लोगों का जुड़ने का सिलसिला जारी रहेगा और पार्टी संगठन को मजबूत करने का कार्य हर स्तर पर किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *