जालंधर की रचेल गुप्ता ने रचा इतिहास, मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 की विजेता बनीं
पंजाब की 20 वर्षीय रचेल गुप्ता ने शुक्रवार को बैंकॉक, थाईलैंड में आयोजित मिस ग्रैंड इंटरनेशनल (MGI) 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। रचेल इस प्रतिष्ठित सौंदर्य प्रतियोगिता में खिताब जीतने वाली पहली भारतीय बन गई हैं।
रचेल ने अगस्त 2024 में जयपुर के ज़ी स्टूडियोज़ में आयोजित मिस ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता में विजेता बनकर इस वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया। गौरतलब है कि यह पहली बार है जब भारत ने मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का यह स्वर्ण मुकुट हासिल किया है।
रचेल के चाचा मिन्हास ने कहा, “यह पूरे भारत के लिए गर्व का क्षण है, विशेष रूप से पंजाब के जालंधर के लोगों के लिए। रचेल ने प्रतियोगिता में पूरे समय शीर्ष स्थान पर बनी रहीं और उन्हें ग्रैंड पेजेंट्स चॉइस अवार्ड 2024 से भी नवाजा गया।”
मिन्हास ने यह भी बताया कि रचेल अब सबसे अधिक अंतर्राष्ट्रीय सौंदर्य खिताब जीतने वाली भारतीय बन चुकी हैं और पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता के साथ इस रिकॉर्ड में बराबरी कर ली है।
मिस ग्रैंड इंटरनेशनल को विश्व की अग्रणी सौंदर्य प्रतियोगिता माना जाता है, जिसके पांच मिलियन से अधिक अनुयायी हैं। रचेल, जो इंस्टाग्राम पर भी लाखों प्रशंसकों की फॉलोइंग रखती हैं, अब MGI की शांति और स्थिरता की दूत के रूप में विश्व स्तर पर अपना योगदान देंगी।