कार दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत, दो गंभीर
बेगूसराय (बिहार):
राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर गुरुवार देर रात हुई दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो दोस्तों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना फतेहा के बछवाड़ा थाना क्षेत्र की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार चार दोस्त, जो समस्तीपुर के एक बैंक में कार्यरत थे, काम खत्म कर बेगूसराय लौट रहे थे। इसी दौरान कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। कार की रफ्तार करीब 100 किमी प्रति घंटा बताई जा रही है।
हादसे में विश्वनाथपुर निवासी आशीष कुमार और मुजफ्फरपुर निवासी रवि कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, वैशाली के राहुल कुमार और धनबाद के निरंजन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राहुल की हालत नाजुक बनी हुई है।