विश्व रेड क्रॉस डे का आयोजन: वर्ष 1948 से मनाया जा रहा है 8 मई को विश्व रेड क्रॉस डे।

मुंगेर: भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के मुंगेर जिला शाखा में विश्व रेड क्रॉस डे का आयोजन किया गया व रैली भी निकाली गई।इस अवसर पर 17 लोगों ने रक्तदान भी किया।सोसाइटी अलग-अलग आपदाओं के समय बिना किसी भेदभाव के लोगों की मदद को हमेशा आगे रहती है।पुरी दुनिया में रेड क्रॉस डे मनाया जाता है।उक्त बातें जिला चेयरमैन राजेश कुमार शर्मा ने कही।

उन्होंने बताया कि जिला में रेड क्रॉस सोसाइटी के पदेन अध्यक्ष जिला पदाधिकारी एवं उपाध्यक्ष सिविल सर्जन है।रेड क्रॉस के फांउडर हनेरी डयूनेंट का जन्म स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा शहर में 8 मई 1828 को हुआ था।8 मई को रेड क्रॉस डे का आयोजन विश्व में वर्ष 1948 से बड़े उल्लास से किया जा रहा है।सचिव संतोष सहाय ने बताया कि विश्व का पहला शांति पुस्कार अन्तर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस के फाउंडर हनेरी डयूनेंट को वर्ष 1901 में मिला था।

कोषाध्यक्ष हेमंत कुमार ने बताया कि वर्ष 1859 में इटली में भंयकर जंग हुई और कई सैनिकों की मौत हो गई और लाखों घायल हो गए।जिनके मदद के लिए उन्होंने कुछ व्यक्ति के साथ मिलकर 1863 में इंटर नेशनल रेड क्रॉस सोसाइटी का गठन किया था।

सदस्य ओम प्रकाश पोद्दार अधिवक्ता ने बताया कि सोसाइटी को मानसिक रोगी के प्रति भी कार्य करना चाहिए,क्योंकि जिला विधिक सेवा प्राधिकार इस मामले में संवेदनशील नहीं है।मौके पर दिनेश सिंह,अमिताभ कुमार शर्मा,कुन्दन कुमार सिंह,अमिताभ कुमार शर्मा,देव शर्मा,पवन शर्मा,रवि कुमार महतो,राजेश कुमार शर्मा,देवेन्द्र कुमार शर्मा,विजय कुमार रजक,राजेश कुमार दास व अन्य के साथ कर्मी मृगेंद्र कुमार शर्मा एवं प्रेम प्रकाश शर्मा मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *