खगड़िया
आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने खगड़िया जिले में संगठन को धारदार और प्रभावी बनाने के लिए मंडल स्तर पर प्रभारियों की नियुक्ति की है। भाजपा जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत के नेतृत्व में यह नियुक्ति सूची जारी की गई।

भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सह प्रवक्ता मनीष कुमार राय ने बताया कि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल एवं राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार प्रभारी विनोद तावडे के निर्देशानुसार जिले के विभिन्न मंडलों में प्रभारी बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि संगठन को सशक्त और चुनावी रणनीति को मजबूत करने के उद्देश्य से कोर कमेटी के सदस्यों एवं जिला पदाधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी
खगड़िया नगर मंडल का प्रभारी चंद्रमुखी देवी को बनाया गया है, जबकि सन्हौली एवं भदास मंडल की कमान रामानुज चौधरी को सौंपी गई है। वहीं, खगड़िया ग्रामीण उत्तरी मंडल के प्रभारी सुनील चौधरी और दक्षिणी मंडल के प्रभारी संजय खंडेलिया बनाए गए हैं।

मानसी मंडल का प्रभारी अर्जुन शर्मा, जबकि बेला मंडल का प्रभारी कंचन पटेल और विजय यादव को नियुक्त किया गया है। हरिपुर और अलौली उत्तरी मंडल का जिम्मा रामचंद्र सदा को सौंपा गया है, जबकि अलौली दक्षिणी मंडल का प्रभारी आलोक विद्यार्थी को बनाया गया है।

चौथम पश्चिम और चौथम पूर्वी मंडल की जिम्मेदारी नंदू शाह को सौंपी गई है। वहीं, पीनगरा एवं बेलदौर मंडल का प्रभारी सुनील कुमार सिंह को बनाया गया है। महेशखुट उत्तरी मंडल में प्रमोद शाह, जबकि दक्षिणी मंडल में राजेश सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

महद्दीपुर मंडल का प्रभारी जितेंद्र यादव को, परबत्ता पूर्वी एवं पश्चिमी मंडल का प्रभारी नीतीश कुमार सिंह को बनाया गया है। वहीं, गोगरी ग्रामीण मंडल का प्रभारी प्रीति प्रिया एवं नवीन सिन्हा को और गोगरी नगर मंडल का प्रभारी डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा को नियुक्त किया गया है।

जिला अध्यक्ष शत्रुघन भगत ने कहा कि इन प्रभारियों के नेतृत्व में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को सफलता मिल सके।

 

रिपोर्ट: निहाल देव दत्ता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *