भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व नगर अध्यक्ष के घर पोती के जन्म पर वृक्षारोपण कर खुशी मनाई

मुंगेर: भारतीय जनता पार्टी जमालपुर नगर के पूर्व नगर अध्यक्ष शंभुशरण सिंह के घर लक्ष्मी स्वरूप पोती के जन्म लेने पर छ्ठी के दिन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत इन्द्रूख बहियार में सैकड़ों वृक्ष लगाया गया।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ अरूण कुमार पोद्दार ने कहा कि आज ये शुभ कार्य पूर्व नगर अध्यक्ष शंभुशरण सिंह के पोती के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर मोहगनी,वर,नीम,आम का सैकड़ों वृक्ष लगाया गया है,वर्तमान में संसार जिस प्राकृतिक विपदा को झेल रही है।प्राकृतिक संतुलन को संतुलित करने के लिए ये स्वागत योग्य कदम है।हम समस्त भाजपा परिवार की ओर से नवजात शिशु को शुभ आशीर्वाद एवं शंभुशरण सिंह एवं शिशु के माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हैं।

इस कार्यक्रम में नवजात शिशु के परिजन के साथ साथ भाजपा जिला उपाध्यक्ष नीशुतोष कुमार यादव,जमालपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार भुट्टो,महामंत्री उत्तम सिन्हा,प्रमोद चंद्रवंशी,कुंदन नाथ,भरत पोद्दार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *