मो. कमर रिज़वी बने इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पटना जिला अध्यक्ष
पत्रकार हितों की रक्षा के संकल्प के साथ पदभार ग्रहण

पटना, 23 जून — पत्रकारिता जगत के लिए एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ने पटना निवासी वरिष्ठ पत्रकार एवं एसआर न्यूज़ बिहार नेटवर्क चैनल के प्रधान संपादक मो. कमर रिज़वी को जिला अध्यक्ष (पटना, बिहार) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सेराज अहमद कुरैशी की संस्तुति पर राष्ट्रीय संगठन सचिव द्वारा की गई है।

मो. कमर रिज़वी को यह जिम्मेदारी सौंपे जाने के साथ ही संगठन ने यह उम्मीद जताई है कि वे राजधानी से लेकर ग्रामीण अंचलों तक सक्रिय पत्रकारों को एकजुट कर पत्रकार हितों की रक्षा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। साथ ही पत्रकारों के उत्पीड़न के मामलों पर भी वे मुखर होकर आवाज़ उठाएंगे।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मो. रिज़वी ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा, “इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन द्वारा मुझे जो विश्वास और जिम्मेदारी दी गई है, उसका मैं पूरी निष्ठा से निर्वहन करूंगा और हर पत्रकार की आवाज़ को मंच प्रदान करने का प्रयास करूंगा।”

उनकी नियुक्ति पर पत्रकारिता जगत में हर्ष की लहर दौड़ गई। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष मो. परवेज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सतेंद्र मिश्रा, महासचिव गिरीराज सिंह, सचिव रंजीत कुमार सम्राट, कोषाध्यक्ष सलमान अहमद, सदस्य मो. एजाजुल हक, के एम राज, मिथिलेश कुमार, प्रदेश महासचिव सनोबर खान, नसीम रब्बानी, अनुपम कुमार, अरुण बंका, अंशु अवस्थी सहित कई वरिष्ठ पत्रकारों ने उन्हें बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर पटना सहित राज्य के विभिन्न जिलों से जुड़े पत्रकारों—जैसे अमरनाथ प्रसाद, अकरम अली, एस. के. राजीव, राकेश कुमार सिंह, विश्वनाथ गुप्ता, मनोज कुमार, पंकज कुमार झा, मलयनाथ मिश्रा, मो. रजिउर रहमान, कृष्णकांत मिश्रा, अंजुम शहाब एडवोकेट, राकेश रौशन, शोएब कुरैशी, मो. मिनहाज, सुमित कुमार सिंह, रबिन्द्र नाथ झा, जुल्करनैन (हिंदुस्तान), मुकेश कुमार (देखो इंडिया), अरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार (न्यूज़18), बिट्टू सिंह (इंडिया टीवी), शमशेर खान (लाइव 24), मंजर सुलेमान, सागर (सिटी न्यूज़), तासीर उर्दू डेली आदि ने खुशी जाहिर की और नई ज़िम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

पत्रकारिता जगत को उम्मीद है कि मो. कमर रिज़वी के नेतृत्व में पत्रकार हितों की आवाज़ और सशक्त होकर सामने आएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *