बच्चों को मिला रंगम से सांस्कृतिक शिक्षा का संदेश

पटना, संवाददाता। फुलवारीशरीफ प्रखंड के विग्रहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में रविवार को नाट्य संस्था रंगम, पटना की ओर से एक दिवसीय सांस्कृतिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का विषय “नाटक और जीवन” रखा गया था, जिसका उद्देश्य बच्चों में कला, संस्कृति और सामाजिक मूल्यों के प्रति रुचि जागृत करना था।

इस अवसर पर बच्चों ने अभिनय, संवाद-अभिव्यक्ति, आंगिक भाषा और कहानी कहने की कला जैसे विषयों पर प्रशिक्षण प्राप्त किया। नाटक के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं को समझाने की कोशिश ने बच्चों में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया।

संस्था के सचिव संतोष कुमार उर्फ रास राज, हर्ष राज और साहिल राज ने बच्चों को नाटक की बारीकियों से अवगत कराया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य अशोक कुमार तथा शिक्षक फिरोज़ जी भी उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य ने संस्था के प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियां बच्चों के व्यक्तित्व विकास में मील का पत्थर साबित होती हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *