बछवाड़ा सीट पर महागठबंधन में घमासान: कांग्रेस और CPI आमने-सामने

पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर नया विवाद उभर आया है। वैशाली जिले की बछवाड़ा विधानसभा सीट पर कांग्रेस और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के उम्मीदवार आमने-सामने आ गए हैं।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस ने बछवाड़ा सीट से गरीब दास को अधिकृत उम्मीदवार घोषित करते हुए उन्हें पार्टी का सिंबल दे दिया है। वहीं, दूसरी ओर CPI ने पहले ही अवधेश राय को उसी सीट से मैदान में उतार दिया था।

इस तरह बछवाड़ा सीट पर महागठबंधन के दो सहयोगी दलों के बीच सीधी टक्कर तय मानी जा रही है। राजनीतिक जानकारों का कहना है कि यह टकराव महागठबंधन की रणनीतिक एकजुटता पर सवाल खड़े कर सकता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *