बंगाल चुनाव घुसपैठ रोकने के मुद्दे पर टिका: अमित शाह

कोलकाता से विशेष संवाददाता – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा है कि आगामी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 का मुख्य मुद्दा घुसपैठ रोकना और घुसपैठियों को राज्य से बाहर निकालना होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान में राज्य सरकार अवैध घुसपैठ के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है, जिससे यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बन गया है।

शाह ने कहा कि बंगाल वह एकमात्र राज्य है जिसने सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को सीमा बाड़ (फेंसिंग) के लिए भूमि उपलब्ध नहीं कराई है, जिससे भारत-बांग्लादेश सीमा पर अवैध रूप से लोग घुस रहे हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि टीएमसी सरकार स्थानीय अधिकारियों और पुलिस की मदद से घुसपैठियों को गाँवों में बसाने तथा दस्तावेज उपलब्ध कराने में मदद कर रही है।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि बंगाल की जनसांख्यिकी “खतरनाक रूप से” बदल रही है, और ऐसे में 2026 के चुनाव में भाजपा राज्य में दो-तिहाई बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने लोगों के बीच व्यापक डर और चिंता पाई जा रही है, जिसे भाजपा सत्ता में आकर विकास और सुरक्षा के साथ समाप्त करेगी।

उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव में भाजपा की जीत के बाद केंद्र और राज्य सरकार मिलकर अवैध घुसपैठ को पूरी तरह से रोकेंगे तथा घुसपैठियों की पहचान कर उन्हें देश से बाहर निकालेंगे।

शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और  अभिषेक बनर्जी पर साधे प्रहार के दौरान कहा कि जनता ने अब सुरक्षा और विकास पर आधारित सरकार की मांग कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *