बिहार चुनाव 2025: सुबह 11 बजे तक 27.65% मतदान, कई जिलों में दिखा वोटरों का उत्साह

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग जारी है। सुबह 11 बजे तक पूरे राज्य में औसतन 27.65 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। शुरुआती घंटों में कई इलाकों में मतदाताओं की लंबी कतारें देखी गईं, जबकि कुछ शहरी क्षेत्रों में रफ्तार धीमी रही।

जिला वार आंकड़ों के अनुसार, गोपालगंज में अब तक सबसे ज्यादा 30.04% मतदान हुआ है। बेगूसराय और लखीसराय में भी उत्साहजनक मतदान दर्ज किया गया है, दोनों जगह 30.37% और 30.04% मतदान दर्ज हुआ।
वहीं, सहरसा में 29.68%, मुजफ्फरपुर में 29.66%, और खगड़िया में 28.96% वोटिंग दर्ज की गई।

कुछ जिलों में मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही — पटना में अब तक 23.71%, शेखपुरा में 26.04%, और दरभंगा में 26.07% मतदान हुआ है।

अन्य जिलों का हाल इस प्रकार है —
समस्तीपुर: 25.11%, नालंदा: 26.86%, मधेपुरा: 28.46%, सीवान: 27.09%, सारण: 28.52%, वैशाली: 28.67%, मुंगेर: 26.68%, भोजपुर: 26.76%, बक्सर: 28.02%।

चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान शांतिपूर्ण माहौल में जारी है। दोपहर तक मतदान की रफ्तार में और तेजी आने की उम्मीद है।

#BiharElection2025 #VotingUpdate #BiharVotes

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *