बजट 2026 में स्वास्थ्य क्षेत्र को बड़ा प्रमोशन: 5 मेडिकल हब और 3 नए ऑल इंडिया आयुर्वेद संस्थान की घोषणा
नई दिल्ली
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को संसद में संयुक्त बजट 2026-27 पेश करते हुए स्वास्थ्य और पारंपरिक चिकित्सा क्षेत्र को मजबूत आधार देने के लिए कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पेश किए।
मुख्य घोषणाएँ:
📌 पाँच क्षेत्रीय मेडिकल हब की स्थापना:
सरकार ने राज्यों के सहयोग से पाँच क्षेत्रीय मेडिकल हब स्थापित करने का प्रस्ताव रखा है। ये हब आयुष केंद्रों, उच्च स्तरीय डायग्नोस्टिक सुविधा तथा इलाज के बाद पुनर्वास सुविधाओं से लैस होंगे और चिकित्सा पर्यटन (Medical Tourism) को बढ़ावा देंगे।
📌 तीन नए ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ़ आयुर्वेद:
प्रधानमंत्री आयुर्वेद के वैश्विक स्तर पर विस्तार को ध्यान में रखते हुए तीन नए All India Institute for Ayurveda स्थापित करने की घोषणा की गई है। इससे आयुर्वेद में शिक्षा, शोध और क्लिनिकल एक्सीलेंस को और मजबूत किया जाएगा।
📌 आयुष औषधि और परीक्षण सुविधाओं में उन्नयन:
वित्त मंत्री ने आयुष फार्मेसियों तथा दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं को सुधरने के उपायों की घोषणा की। साथ ही जामनगर (गुजरात) में स्थित WHO Global Traditional Medicine Centre को और सक्षम बनाने का निर्णय लिया गया है।
📌 स्वास्थ्य कार्यबल में वृद्धि:
बजट में आलाइड हेल्थ प्रोफेशनल्स के लिए प्रशिक्षण की घोषणा की गई है, जिसमें अगामी पांच वर्षों में लगभग 1 लाख हेल्थ प्रोफेशनल प्रशिक्षित किए जाने का लक्ष्य रखा गया है।