बजट पर डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया

‘बायो फार्मा शक्ति परियोजना’ से आत्मनिर्भर भारत को नई मजबूती: सम्राट चौधरी

पटना।
केंद्रीय बजट में जैव-फार्मा क्षेत्र को मिली बड़ी सौगात पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ₹10,000 करोड़ के परिव्यय वाली ‘बायो फार्मा शक्ति परियोजना’ को भारत को वैश्विक जैव-फार्मा विनिर्माण केंद्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक और दूरदर्शी कदम बताया।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि आगामी पाँच वर्षों में यह परियोजना जैविक और जैव-सदृश दवाओं के घरेलू उत्पादन के लिए एक सशक्त पारिस्थितिकी तंत्र तैयार करेगी। इससे देश न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनेगा, बल्कि वैश्विक फार्मा उद्योग में भी भारत की भूमिका और मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल से रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे, आयात पर निर्भरता घटेगी और आम जनता को किफायती व गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराना संभव होगा। यह परियोजना ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को धरातल पर उतारने में निर्णायक साबित होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *