तिहाड़ से अभी नहीं मिलेगी राहत, CJP के सौरव दास और आशुतोष रांका की हिरासत 2 दिन बढ़ी

नई दिल्ली। जंतर-मंतर प्रदर्शन मामले में गिरफ्तार कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को फिलहाल तिहाड़ जेल में ही रहना होगा। दिल्ली की स्पेशल एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट अदालत ने सोमवार को दोनों की न्यायिक हिरासत दो दिन और बढ़ा दी। अब मामले में अगली सुनवाई 21 अक्टूबर को होगी।

इससे पहले दोनों नेताओं को जंतर-मंतर पर कथित तौर पर प्रतिबंधों का उल्लंघन कर प्रदर्शन करने के मामले में पांच दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया था। सोमवार को यह अवधि समाप्त हो रही थी। दिल्ली पुलिस ने अदालत से हिरासत को पांच दिन और बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन अदालत ने फिलहाल दो दिन की ही अतिरिक्त हिरासत मंजूर की।

जंतर-मंतर में प्रवेश का आरोप

पुलिस के अनुसार, सौरव दास और आशुतोष रांका समेत CJP के कुछ सदस्यों ने जंतर-मंतर में प्रवेश कर प्रदर्शन किया था। पुलिस ने दोनों पर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश, पूर्व में दिए गए शांति बांड की शर्तों के उल्लंघन और सरकारी काम में बाधा डालने समेत विभिन्न आरोप लगाए हैं।

जेल से बाहर आने के लिए जमानत की कोशिश

दोनों नेताओं की ओर से अदालत में जमानत की मांग की गई। उनका पक्ष रहा कि उन्होंने किसी नए प्रदर्शन का आह्वान नहीं किया है और उन्हें हिरासत में रखने का पर्याप्त आधार नहीं है। दूसरी ओर पुलिस ने आशंका जताई कि रिहाई के बाद वे दोबारा प्रदर्शन कर सकते हैं।

दशहरा से पहले लगा झटका

न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ने से सौरव दास और आशुतोष रांका की रिहाई फिलहाल टल गई है। CJP की ओर से पुलिस और प्रशासन की कार्रवाई पर सवाल उठाए जाते रहे हैं। अब सभी की नजर 21 अक्टूबर की सुनवाई पर है, जहां दोनों की आगे की कानूनी स्थिति स्पष्ट हो सकती है।

TWM News Bihar | राष्ट्रीय डेस्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *