पटना बिहार कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव हुआ है। कुटुंबा से कांग्रेस विधायक राजेश कुमार को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही अखिलेश प्रसाद सिंह को इस पद से हटा दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक, ऑल इंडिया कांग्रेस कमिटी (AICC) के महासचिव सह सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि हाल ही में प्रदेश प्रभारी और अध्यक्ष के बीच तालमेल की कमी देखी गई थी, जिसके चलते यह फैसला लिया गया।

राजेश कुमार के अध्यक्ष बनने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। वहीं, पार्टी सूत्रों का कहना है कि संगठन को मजबूत करने के लिए यह कदम उठाया गया है। राजेश कुमार को जमीनी नेता माना जाता है, जिनका पार्टी के कार्यकर्ताओं में अच्छी पकड़ है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *