FIFA World Cup 2026: स्टॉपेज टाइम में गोल कर कनाडा ने रचा इतिहास, दक्षिण अफ्रीका को हराकर पहली बार प्री-क्वार्टर फाइनल जीता

स्पोर्ट्स डेस्क | TWM News
फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण में सह-मेजबान कनाडा ने इतिहास रच दिया। कनाडा ने राउंड ऑफ 32 के मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 1-0 से हराकर पहली बार विश्व कप के नॉकआउट मुकाबले में जीत दर्ज की और अंतिम-16 (राउंड ऑफ 16) में जगह बना ली। मुकाबले का एकमात्र और निर्णायक गोल स्टॉपेज टाइम के 92वें मिनट में स्टीफन यूस्टाक्वियो
पूरे मैच में कनाडा का दबदबा

शुरुआत से ही कनाडाई टीम ने आक्रामक खेल दिखाया। मैच के दौरान कनाडा ने कुल 18 शॉट लगाए, जिनमें से 7 शॉट गोल पोस्ट पर रहे, जबकि दक्षिण अफ्रीका की टीम पूरे मुकाबले में सिर्फ एक ही शॉट लक्ष्य पर लगा सकी। हालांकि दक्षिण अफ्रीका के रक्षापंक्ति और गोलकीपर ने लंबे समय तक कनाडा को गोल करने से रोके रखा।
92वें मिनट में मिला जीत का गोल

जब मुकाबला अतिरिक्त समय की ओर बढ़ता नजर आ रहा था, तभी स्टॉपेज टाइम में बॉक्स के बाहर मिली ढीली गेंद पर स्टीफन यूस्टाक्वियो ने जोरदार दाएं पैर का शॉट लगाया, जो सीधे जाल में समा गया। इस गोल के साथ कनाडा ने 1-0 की बढ़त बनाई और कुछ ही क्षण बाद अंतिम सीटी बजते ही ऐतिहासिक जीत अपने नाम कर ली।

राउंड ऑफ 16 में अब इस टीम से होगी भिड़ंत
इस जीत के साथ कनाडा ने पहली बार पुरुष फीफा विश्व कप के नॉकआउट चरण में जीत हासिल की। अब राउंड ऑफ 16 में उसका मुकाबला नीदरलैंड्स और मोरक्को के बीच होने वाले मैच की विजेता टीम से होगा। दूसरी ओर, दक्षिण अफ्रीका का विश्व कप अभियान यहीं समाप्त हो गया।

कनाडा के कोच ने खिलाड़ियों को बताया ‘हीरो’
मैच के बाद कनाडा के मुख्य कोच जेसी मार्श ने खिलाड़ियों की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें देश का हीरो बताया। उन्होंने कहा कि यह जीत कनाडाई फुटबॉल के इतिहास में एक यादगार पल है और इससे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा मिलेगी

Report by Anirudh Narayan
Intern TWMNEWS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *