आनंद मार्ग धर्म महासम्मेलन को संबोधित करेंगे श्रद्धेय पुरोधा प्रमुख आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत

जमालपुर ,20 अक्टूबर 2023

आनंद मार्ग प्रचारक संघ का विश्व स्तरीय धर्म महासम्मेलन अंगभूमि बाबा नगर,आनंद संभूति मास्टर यूनिट,अमझर,बाबा नगर जमालपुर,मुंगेर में आगामी 27 28 एवं 29 अक्टूबर को आयोजित किया गया है।इस धर्म महासम्मेलन को संबोधित करेंगे आनंद मार्ग के पुरोधा प्रमुख श्रद्धेय आचार्य विश्वदेवानंद अवधूत।

22 अक्टूबर को रेल मार्ग से जमालपुर धर्म महासम्मेलन में भाग लेने पहुंचेंगे आनंदमार्गीयो के द्वारा पुरोधा प्रमुख दादा का भव्य स्वागत होगा।उक्त जानकारी केंद्रीय जनसंपर्क सचिव,आचार्य कल्याणमित्र आनंद अवधूत ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *