मोहनिया सीट से बड़ा झटका : राजद प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द, रोते हुए बोलीं— “मैं बिहार की बेटी हूं”

कैमूर, संवाददाता।
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले राजद को बड़ा झटका लगा है। मोहनिया विधानसभा क्षेत्र (संख्या-204, अनुसूचित जाति) से पार्टी प्रत्याशी श्वेता सुमन का नामांकन रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को अनुमंडल कार्यालय, मोहनिया में नामांकन की जांच के दौरान अधिकारियों ने उनके कागजात में तकनीकी गड़बड़ी और निवास संबंधी आपत्ति के आधार पर नामांकन रद्द करने का निर्णय लिया।

नामांकन रद्द होने की सूचना मिलते ही श्वेता सुमन भावुक हो उठीं। वे कार्यालय से बाहर निकलते हुए रो पड़ीं और मीडिया से बातचीत में कहा, “मुझ पर यह आरोप लगाया गया कि मैं उत्तर प्रदेश की निवासी हूं, जबकि मैं बिहार की बेटी हूं। मेरा पूरा जीवन और संघर्ष इसी धरती से जुड़ा है।”

सूत्रों के अनुसार, आपत्ति जाति प्रमाणपत्र और स्थायी निवास को लेकर दर्ज की गई थी। प्रशासन की ओर से जांच में दस्तावेजों में कुछ विसंगतियां पाए जाने के बाद उनका नामांकन अमान्य घोषित किया गया।

राजद खेमे में इस घटना के बाद हलचल मच गई है। स्थानीय स्तर पर पार्टी कार्यकर्ता नाराज हैं और इसे “राजनीतिक साजिश” करार दे रहे हैं। वहीं जिला निर्वाचन कार्यालय ने साफ किया है कि निर्णय पूर्णतः नियमों के अनुरूप लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *