असत्य पर सत्य की विजय और खुशियां का प्रतीक है दीपोत्सव: प्राचार्या
स्कूली बच्चों ने विद्यालय छुट्टी पर दीपोत्सव और रंगोली उत्सव समारोपूर्वक मनाया।
जमालपुर।दीपावली और छठ पर्व के पूर्व विद्यालयों में छुट्टी के पर स्कूली बच्चों ने शुक्रवार को दीपोत्सव सह रंगोली कार्यक्रम आयोजित की। तथा दीपावली की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरूआत वलीपुर स्थित एसडी संत मेरी स्कूल जमालपुर परिसर में वर्ग चतुर्थ और अष्टम के बच्चों ने दीप सज्जा, रंगोली बनाया तथा वायु, प्राकृतिक, गंगा, उगता सूरज, अर्घ्य देती माताएं, कमल आदि का स्केचिंग रंगोली के माध्यम से चित्रण किया। मौके पर कुमारी कसक, तृषा, मिष्ठी, नव्या, तनुश्री, मानवी, कुणाल, अमन, शिवम्, रागनी, पुष्पा, मीठी, आराध्या, पलक नंदनी, साहिल, अर्णव, निहार, साक्षी, सोनाक्षी, आंचल, आयुष, रागिनी, साहिल, निशा, पायल, जिया, अदीबा, इंशा, इक़रा, रानी, अलका, सृष्टि, आर्यन, अंश, माहि, सनम, पंजाळ, अनुष्का सुम्मान्या, ख़ुशी भारती, दिव्या, शाहिल, रिमशा सहित अन्य ने उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन दिया। मौके पर प्राचार्या पुष्पा कुमारी ने कहा कि दीपोत्सव खुशी और असत्य पर सत्य का विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम जब लंका से विजय होकर लौटे थे, अध्योध्यावासियों ने में खुशी की लहर दौड़ पड़ी थी। इसी खुशी को मनाने के लिए दीपोत्सव यानि दीपावली के रूप में मनाते हैं। उन्होंने कहा कि साल भर दुख-सुख के बीच असत्य पर सत्य के विजय पर आधारिक खुशियां मनाएं। मौके पर नीतू मिस, अतुल, निहालिका, दीपक कुमार, अरविन्द कुमार, उप प्राचार्य अमरजीत कुमार थे। इधर, न्यू चिल्ड्रेन एकेडमी, केशोपुर परिसर में विद्यालय छुट्टी के पूर्व बच्चों ने रंगोली तैयार की, तथा दोपोत्सव मनाकर एक दूसरे को दीपावली की बधाई दी है। मौके पर सुधा सहाय, प्रियंका सहाय, मनीष सहाय, मुन्नी सहित अन्य मौजूद थे।