राष्ट्रयोगी दत्तोपंत ठेंगड़ी की बदौलत आज देश का सबसे बड़ा संगठन भारतीय मजदूर संघ: भानु प्रताप

पीआरकेएस ने राष्ट्रयोगी दत्तोपंथ ठेंगड़ी की 103वीं जयंती समारोहपर्वूक मनायी।

जमालपुर।पूर्वी रेलवे कर्मचारी संघ, शाखा कारखाना जमालपुर की ओर से शुक्रवार को स्थानीय अल्वर्ट रोड स्थित पीआरकेएस कार्यालय परिसर में राष्ट्रयोगी दत्तोपंथ ठेंगड़ी की 103वीं जयंती समारोहपूर्वक मनायी। समारोह की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष सिकंदर यादव ने की, तथा संचालन शाखा सचिव कृष्ण प्रसाद ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय रेलवे मजदूर संघ के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष भानु प्रताप पाठक एवं विशिष्ट अतिथि पीआरकेएस के जोनल अध्यक्ष हरेराम महाराज थे। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रयोगी दत्तोपंथ ठेंगड़ी के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित की, तथा उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर सामूहिक प्रार्थना की। मौके पर भानु प्रताप पाठक ने कहा कि राष्ट्र की उन्नति और उत्थान में राष्ट्रयोगी दत्तोपंथ ठेंगड़ी का बहुत बड़ा योगदान है। आज विश्व का सबसे बड़ा मजदूर संगठन भारतीय मजदूर संघ बना है, जिसकी 5000 से अधिक इकाई में अपनी शाखा है। हमारे मुख्य उद्देश्य नित्यदिन राष्ट्र उत्थान, कर्मचारी हित विकास, मजदूरों के हित के लिए श्रम नीति बनाने का काम किया जा रहा है। राष्ट्रयोगी दत्तोपंथ ठेंगड़ी के आदर्श व विचारों को आत्मसात करने की जरूरत है। हरेराम महाराज ने कहा कि राष्ट्रयोगी दत्तोपंत ठेंगड़ी का जन्म 10 नवम्बर, 1920 को ग्राम आर्वी, जिला वर्धा, महाराष्ट्र में हुआ था। वे बाल्यकाल से ही स्वतन्त्रता संग्राम में सक्रिय रहे। और 1935 में वे ‘वानरसेना’ के आर्वी तालुका के अध्यक्ष थे। जब उनका सम्पर्क डा. हेडगेवार से हुआ, तो संघ के विचार उनके मन में गहराई से बैठ गया। उन्होंने कहा कि ठेंगड़ी ने ‘भारतीय मजदूर संघ’ नामक अराजनीतिक संगठन शुरू किया, जो आज देश का सबसे बड़ा मजदूर संगठन है। मौके पर देव शंकर सिंह, अंगराज मोहन, रवि कुमार, प्रभात कुमार, दीपक कुमार, मनोज कुमार, अरविंद कुमार सहित अन्य ने विचार रखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *