सपा के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व मंत्री रामधनी सिंह के निधन पर सपाईयों ने दी श्रद्धांजलि।

 

 

 

मुंगेर: समाजवादी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामधनी सिंह का मंगलवार को निधन होने पर पार्टी ने शोक सभा का आयोजन कर दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।पार्टी के अस्थाई कार्यालय बेलन बाजार में सपा जिला अध्यक्ष पप्पू यादव की अध्यक्षता में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओ ने कहा कि अक्टूबर का यह महीना हम समाजवादियों के लिए आघात का महीना रहा है।इसी महीने कभी हमने युग पुरूष लोहिया लोकनायक जेपी धरती पुत्र मुलायम,काशींराम,रामविलास को खोया और अब रामधनी बाबू जैसे समाजवादी सिपाही जो अपनी लंबी राजनीतिक जीवन काल में समाजवादी नीति और सिद्धांतों के लिए संघर्ष करते रहे,उन्हें खो दिया।जो निश्चित ही समाजवादियों के लिए अपूर्णीय क्षति है।

मौके पर युवजन सभा जिलाध्यक्ष मो मास अहमद,मीडिया प्रभारी मनोज क्रांति,मुंगेर नगर अध्यक्ष मो आजम,जमालपुर नगर अध्यक्ष अमर शक्ति,गुलाब सावरी,सत्यजीत पासवान,दिनेश साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *