मुंगेर में बड़ी कामयाबी: कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा ने भारी हथियारों के साथ किया आत्मसमर्पण

मुंगेर, बिहार: राज्य में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंगेर में कुख्यात नक्सली सुरेश कोड़ा ने पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) राकेश कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। वह स्पेशल एरिया कमिटी का कमांडर होने के साथ-साथ सशस्त्र नक्सली दस्ते का सक्रिय सदस्य भी था।

आत्मसमर्पण के दौरान सुरेश कोड़ा ने एके-47, एके-56, दो इंसास राइफल और 505 राउंड जिंदा कारतूस पुलिस के हवाले किए।

पुलिस उप महानिरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि राज्य सरकार की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर सुरेश कोड़ा ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शांति और विकास के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *